बाढ़: बाढ़ के गैस गोदाम चौक के पास कूड़ा डंपिंग पॉइंट में कूड़ा गिराने को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कूड़ा गाड़ी को रोका
Barh, Patna | Oct 1, 2024 बाढ़ के गुलाब बाग गैस गोदाम चौक के पास कूड़ा डंपिंग पॉइंट में कूड़ा गिराने को लेकर स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद के द्वारा कूड़ा डंपिंग प्वाइंट में कूड़ा गिराया जाता है,नतीजा यह होता है कि कूड़ा सड़कर बदबू उत्पन्न करता है, जो लोगों को बीमार कर रहा है। इससे नाराज़ स्थानीय लोगों ने कूड़ा गाड़ी रोककर विरोध प्रकट किया।