सागर नगर: चांदपुर में युवक को जलाने के प्रयास मामले में नया मोड़, नरेश साहू ने आईजी को दिया आवेदन, बोले- घटनास्थल पर था ही नहीं
रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में 16 दिन पहले बस स्टैंड पर शराब के नशे में सो रहे युवक हेमराज अहिरवार को जलाने के प्रयास के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे चांदपुर निवासी नरेश साहूने आईजी कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।नरेश साहू का कहना है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद ही नहीं थे।