सागर नगर: मोतीनगर-धर्मश्री मार्ग चौड़ीकरण पर विवाद, मकान तोड़ने में भेदभाव का आरोप
मोतीनगर से धर्मश्री मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान मकान तोड़ने की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार सुबह 11 बजे को भी निगम आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस बीच कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं जबकि संपन्न लोगों के मकान छोड़े जा रहे हैं।निगम आयुक्त ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कार्रवाई जनहित और विकास के लिए की जा रही है।