सागर नगर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सागर में एकता दौड़ का आयोजन, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस लाइन ग्राउंड से दिखाई हरी झंडी
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सागर जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड से “एकता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया,जिसे सुबह 9 बजे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।