भितरवार: शासन के वार्ड क्रमांक 5 में मुरम से भरे डंपर बने परेशानी का कारण
नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 5 शासन स्थित सकरी गलियों से निकल रहे डंपरों से दुर्घटना की आशंका। मुरम भरकर निकल रहे डंपरों से नवनिर्मित सीसी सड़क हो रही क्षतिग्रस्त। गलियों में खेलते हैं छोटे-छोटे बच्चे। रहवासियों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को इन डंपर वालों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। माफियाओं द्वारा अवैध मुरम उत्खनन कर खोकली की जा रही पहाड़ी।