गनाेड़ा: चिड़ियावासा में दशामाता त्यौहार के तहत निकला जुलूस, दशामाता की मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम
चिड़ियावासा गांव मे 10 दिक्सीय दश माता त्यौहार के तहत गांव में सर्व समाज द्वारा अलग-अलग मोहल्लो में रखी छोटी- बड़ी कुल 11 प्रतिमाओं का शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे हर्षो उल्लास के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं मातृशक्ति द्वारा गांव में दशा माता की प्रतिमाओं का जुलूस निकालकर कागदी नदी में विसर्जन किया गया। बड़ी संख्या में सर्व समाज के समाज जन मौजूद रहे।