सुलतानी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। गोतिया पक्ष के लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।