रामगढ़: रामगढ़ में गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर छठे दिन प्रभात फेरी निकली
रामगढ़ में श्री गुरु सिंह सभा से प्रभात फेरी सुबह 5 बजे शुरू होकर विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों से गुजरी। प्रभात फेरी में श्रद्धालु गुरबाणी और शबद कीर्तन कर रहे थे। प्रमुख धार्मिक नेता और गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे। अगली प्रभात फेरी गुरुवार को सरदार नवतेज सिंह छाबड़ा के यहां जाएगी।