सिंग्टाली पुल शिलान्यास पट्ट पर सियासत तेज,सिंग्टाली पुल के शिलान्यास पट्ट से आखिर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का नाम क्यों हुआ गायब।
सिंग्टाली पुल के शिलान्यास पट्ट से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का नाम गायब होने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि विकास कार्यों से जुड़े शिलान्यास और लोकार्पण पट्टों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों का नाम होना चाहिए था। उन्होंने माना कि शिलापट्ट में गढ़वाल सांसद का नाम शामिल किया जाना उचित होता। गौरतलब है कि अनिल बलूनी सिंग्टाली पुल परियोजना को लेकर मुख्य सचिव से भी मुलाकात कर चुके थे और लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। ऐसे में शिलापट्ट पर उनका नाम न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि कहीं भाजपा के भीतर गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र की राजनीति का असर तो सामने नहीं आ रहा है।
Pauri, Garhwal | Jun 18, 2026