🔴 पौड़ी विधानसभा 37 के नौली और गहड़ क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार का जनसंपर्क एवं क्षेत्र भ्रमण
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के नौली और गहड़ गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रधान पति सुभाष बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र उत्तराखंडी, धीरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
गायत्री देवी, सुनीता देवी, मधु देवी, रामेश्वरी देवी, कलावती देवी, लता देवी और मोनी देवी सहित कई महिलाओं ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि चुनाव के समय नेता गांवों में दिखाई देते हैं, लेकिन बाद में क्षेत्र की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट गंभीर है। कई बार 10-15 दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। शिकायत के बाद एक-दो दिन पानी आता है और फिर आपूर्ति बंद हो जाती है। साथ ही क्षेत्र में पुरानी और छोटी पाइपलाइन के कारण भी परेशानी बनी हुई है।
इसके अलावा ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक की समस्या भी उठाई। अधिकारियों से बातचीत में बताया गया कि ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव मिलने पर पाइपलाइन बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा सकता है।
अरुणा कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया और क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की।
#Pauri #Congress #ArunaKumar #Nauli #Gahad #PauriVidhansabha #Uttarakhand #जनसमस्याएं #पेयजलसंकट
Pauri, Garhwal | Jun 18, 2026