सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में मामूली विवाद के चलते दबंग युवक ने महिला के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में मामूली विवाद के चलते एक दबंग व्यक्ति ने एक महिला के साथ गाली गलौज कर उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।