Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image
image

अमर शहीद खुदीराम बोस को शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि, 11 अगस्त की सुबह सेल प्रकोष्ठ व कारा परिसर में हुआ कार्यक्रम मुजफ्फरपुर। अमर शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र, जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता (राजस्व), अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, काराधीक्षक, उपाधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। खुदीराम बोस के परिजनों और बंगाल से आए लोगों ने भी सेल प्रकोष्ठ, जहां खुदीराम बोस को फांसी दी गई थी, फांसी स्थल तथा कारा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने अमर शहीद की वीरता और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। 18 वर्ष की उम्र में शुरू किया क्रांतिकारी संघर्ष अमर शहीद खुदीराम बोस बंगाल के मिदनापुर जिले के निवासी थे। वर्ष 1905 में बंगाल विभाजन के बाद वे क्रांतिकारी समिति से जुड़े और महज करीब 18 वर्ष की उम्र में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय हो गए। ब्रिटिश न्यायाधीश डगलस किंग्सफोर्ड के खिलाफ खुदीराम बोस ने कार्रवाई का निर्णय लिया। किंग्सफोर्ड बंगाल से स्थानांतरित होकर मुजफ्फरपुर के जिला जज बने थे। 30 अप्रैल 1908 को किंग्सफोर्ड की बग्घी पर बम फेंका गया, हालांकि किंग्सफोर्ड उस बग्घी में नहीं थे। इस घटना में बग्घी में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद 1 मई 1908 को खुदीराम बोस को गिरफ्तार कर मुजफ्फरपुर जेल में बंद किया गया। करीब तीन महीने से अधिक समय तक कारा में रखने के बाद 11 अगस्त 1908 को महज 18 वर्ष की उम्र में उन्हें फांसी दे दी गई। खुदीराम बोस का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में युवाओं के साहस और देशभक्ति की मिसाल के रूप में याद किया जाता है।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 11, 2026

MORE NEWS

Musahri, Muzaffarpur | Aug 11, 2026

बाबा गरीबनाथ धाम, मुजफ्फरपुर में आस्था का अद्भुत नजारा! 

दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर पहली बार हेलीकॉप्टर से बाबा गरीबनाथ धाम में पुष्प वर्षा की गई।
भक्ति, आस्था और श्रद्धा से सराबोर इस अलौकिक पल की मनमोहक झलकियां…
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 

#babagaribnathdham #muzaffarpursmartcity #explorepage #बोलबम #bolbam #मुजफ्फरपुर #हरहरमहादेव #viral #fypシ 
#पहलेजा #गंगाजल #trendingreels #Muzaffarpur_Bihar

बाबा गरीबनाथ धाम, मुजफ्फरपुर में आस्था का अद्भुत नजारा! दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर पहली बार हेलीकॉप्टर से बाबा गरीबनाथ धाम में पुष्प वर्षा की गई। भक्ति, आस्था और श्रद्धा से सराबोर इस अलौकिक पल की मनमोहक झलकियां… Information & Public Relations Department, Government of Bihar #babagaribnathdham #muzaffarpursmartcity #explorepage #बोलबम #bolbam #मुजफ्फरपुर #हरहरमहादेव #viral #fypシ #पहलेजा #गंगाजल #trendingreels #Muzaffarpur_Bihar

Muzaffarpur, Bihar | Aug 10, 2026

दरभंगा एयरपोर्ट का बदलेगा रूप! 71% काम पूरा, 30 लाख यात्रियों की क्षमता वाला बनेगा हाईटेक टर्मिनल

दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक 71.1% कार्य पूरा हो चुका है। ₹642.43 करोड़ की लागत से 62,800 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहा यह अत्याधुनिक टर्मिनल उत्तरी बिहार की हवाई कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा। नए टर्मिनल की वार्षिक यात्री क्षमता करीब 30 लाख होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां 5 एयरोब्रिज और 40 चेक-इन काउंटर समेत कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। 5-स्टार GRIHA रेटेड ग्रीन टर्मिनल के रूप में तैयार हो रहा यह भवन दरभंगा की पहचान को नई ऊंचाई देगा। बेहतर हवाई संपर्क से पर्यटन, व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। आने वाले समय में यह टर्मिनल उत्तरी बिहार के विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

#DarbhangaAirport #Darbhanga #BiharNews #NorthBihar #AirportDevelopment

दरभंगा एयरपोर्ट का बदलेगा रूप! 71% काम पूरा, 30 लाख यात्रियों की क्षमता वाला बनेगा हाईटेक टर्मिनल दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक 71.1% कार्य पूरा हो चुका है। ₹642.43 करोड़ की लागत से 62,800 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहा यह अत्याधुनिक टर्मिनल उत्तरी बिहार की हवाई कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा। नए टर्मिनल की वार्षिक यात्री क्षमता करीब 30 लाख होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां 5 एयरोब्रिज और 40 चेक-इन काउंटर समेत कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। 5-स्टार GRIHA रेटेड ग्रीन टर्मिनल के रूप में तैयार हो रहा यह भवन दरभंगा की पहचान को नई ऊंचाई देगा। बेहतर हवाई संपर्क से पर्यटन, व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। आने वाले समय में यह टर्मिनल उत्तरी बिहार के विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। #DarbhangaAirport #Darbhanga #BiharNews #NorthBihar #AirportDevelopment

Musahri, Muzaffarpur | Aug 10, 2026

मुजफ्फरपुर में 2 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा! हथियार के बल पर युवक को उठाया, ₹50 हजार मांगी फिरौती

मुजफ्फरपुर के जजुआर ओपी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक के अपहरण और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मंजय कुमार और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, अपहृत युवक का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मंजय कुमार का पहले से लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है।

#MuzaffarpurNews #KidnappingCase #BiharPolice #CrimeNews #TirhutNow

मुजफ्फरपुर में 2 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा! हथियार के बल पर युवक को उठाया, ₹50 हजार मांगी फिरौती मुजफ्फरपुर के जजुआर ओपी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक के अपहरण और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मंजय कुमार और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, अपहृत युवक का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मंजय कुमार का पहले से लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है। #MuzaffarpurNews #KidnappingCase #BiharPolice #CrimeNews #TirhutNow

Musahri, Muzaffarpur | Aug 10, 2026