मुजफ्फरपुर में 2 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा! हथियार के बल पर युवक को उठाया, ₹50 हजार मांगी फिरौती
मुजफ्फरपुर के जजुआर ओपी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक के अपहरण और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मंजय कुमार और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, अपहृत युवक का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मंजय कुमार का पहले से लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है।
#MuzaffarpurNews #KidnappingCase #BiharPolice #CrimeNews #TirhutNow