झांसी: मौसम विभाग ने 9 से 11 जून तक लू चलने की जताई आशंका, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
Jhansi, Jhansi | Jun 8, 2025 मैदानी इलाकों से आने वाली हवा ने झांसी के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा कर दिया। मौसम विभाग ने अब नौ से 11 जून तक लू चलने के आसार जताए हैं। ऐसे में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। पिछले कुछ दिनों से पूर्वा हवा चलने की वजह से तापमान में गिरावट आ गई थी। बूंदाबांदी से लेकर बीच-बीच में हल्की ठंडी हवा भी चल रही थी।