रॉबर्ट्सगंज: राबर्टसगंज के इको प्वाइंट से 86 किलो गांजा बरामद, तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से वाराणसी ले जा रहे थे गांजा
सोनभद्र में राबर्टसगंज के इको प्वाइंट से 86 किलो गांजा बरामद,तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,सोनभद्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा से वाराणसी ले जाए जा रहे 86 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है,कीमत 43 लाख बताई जा रही है।