पीरटांड: हरलाडीह में बाइक दुर्घटना में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, लोगों ने पहुंचाया पीरटांड़ अस्पताल
हरलाडीह ओपी क्षेत्र में चांदनी चौक के निकट शुक्रवार की अपराह्न बाइक दुर्घटना में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।खुखरा पंचायत के गांधी मोड़ निवासी रवि गोस्वामी का छोटा भाई उक्त व्यक्ति अपने पुत्र को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक द्वारा हरलाडीह गया था।पुत्र को परीक्षा केंद्र में छोड़कर वह वापस जा रहा था कि चांदनी मोड़ के पास असंतुलित होकर गिर पड़ा।