लाडनूं: बादेड में समर्थन मूल्य पर मूंग तुलाने आई पिकअप गाड़ी हुई चोरी, पीड़ित ने लाडनूं थाने में दर्ज कराया मामला
Ladnu, Nagaur | Nov 26, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के बादेड में समर्थन मूल्य पर मूंग तुलाई के लिए आई पिकअप गाड़ी चोरी होने का मंगलवार को लाडनूं थाने में मामला दर्ज हुआ। इस दौरान पीड़ित चेनाराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह बादेड समर्थन मूल्य पर मूंग तुलाई के लिए आया था। मूंग तुलाई के दौरान अपनी गाड़ी बाहर खड़ी की। वापस बाहर जाकर देखा तो गाड़ी नहीं मिली।