गिरिडीह: झामुमो ने MMDR संशोधन बिल के विरोध में टावर चौक पर किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
MMDR संशोधन बिल के विरोध और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन की सूचना के खिलाफ शुक्रवार को 4 बजे झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च निकाला, जो बस स्टैंड होते हुए टावर चौक पहुंचा।