पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादिया कलाबाई अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी गोराकला ने बताया कि 20 फरवरी की शाम करीबन 5:45 बजे गांव के ही दो लोगों ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी और मेरे साथ मारपीट की साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। चंदेरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।