फिरोज़ाबाद: अलग-अलग जगहों पर झगड़े के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, दक्षिण पुलिस की सख्त कार्रवाई
थाना दक्षिण क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ दक्षिण पुलिस ने गुरूवार सुबह 11 बजे करीब सख्त कदम उठाया। थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकल ढाका, सोनू भाटी व योगेश कुमार की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुए झगड़ों में शामिल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।