सिंगरौली: महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, बैढ़न व विन्ध्यनगर में जगह-जगह आयोजित हुआ भण्डारा
शुक्रवार को सिंगरौली जिले में महाशिवरात्रि का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिले के पचौर में स्थित भगवान शिव की मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक करने के लिए लाईन में लगी रही। पचौर स्थित शिव मंदिर पर भव्य मेेले का आयोजन हुआ जहां हजारों लोगों ने पूजन अर्चन के पश्चात मेले का आनंद उठाया। इसी प्रकार जिला मुख्यालय वैढ़न के शिवधाम मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर सहित तुलसी मार्ग, विन्ध्यनगर, जयंत, स्थित छोटी बड़ी मंदिरो में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर जलाभिषेक किया।