सिंगरौली: एनसीएल निगाही परियोजना के स्टेडियम में निगाही आर्चरी अकादमी का शुभारंभ
निगाही स्टेडियम में सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में निगाही आर्चरी अकादमी द्वारा क्षेत्र में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ निगाही क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) श्री विवेक कुमार ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम में सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ के सचिव क्रीतदेव बैस, निगाही आर्चरी अकादमी से श्री अरविंद भूइया, जयप्रकाश, विनोद गंजू, भरोसा केवट एवं अन्य सदस्य तथा एनसीएल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सदस्य एवं निगाही जेसीसी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।