सिंगरौली: स्कूल के गेट पर मिले गोवंश के कटे सिर की खबर को लेकर जियावन थाना प्रभारी ने किया खंडन कहां खबर है भ्रामक
जियावन थाना प्रभारी राजेंद्र पाठक ने सोशल मीडिया में चली इस खबर का खंडन करते हुए बताया कि ग्राम खेड़ाबड़ा छिवलहवा टोला के रहमत बक्श पिता अजीम बख्श की गाय गर्भवती थी जिसने मृत बच्चे को जन्म दिया था और गाय की भी मृत्यु हो गई थी जिसे अपने घर के पास के जंगल में गाय और बछड़े को फेंक दिया था गाय के बछड़े को कुत्ते नोज खा लिए तथा बछड़े के सिर को स्कूल तरफ ले जाकर छोड़ दिए थे इसी को लेकर सोशल मीडिया में भ्रामक खबर चलाई गई थी जिसका जियावन पुलिस खंडन करती है।