सिंगरौली: डेढ़ साल बाद बरगवां नगर परिषद को कार्यालय भवन के लिए मिली जमीन, कनई मोड में 3 एकड़ भूमि के लिए जिला प्रशासन-परिषद से स्वीकृति उपरांत लिया जाएगा निर्णय
नगर परिषद बरगवां कार्यालय के लिए उपखंड अधिकारी देवसर के द्वारा कनई मोड पर 3 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में सीएमओ बरगवां से राय लिया गया है यह स्थान परिषद कार्यालय के लिए उपयुक्त बताया जा रहा है जो बरगवां से बैढन मार्ग पर है और यहां पर जिला प्रशासन और नगर परिषद के अध्यक्ष व सभी सदस्यों की अनुमति उपरांत प्रस्तावित स्थल पर कार्यालय भवन बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।