सिंगरौली: कोल इण्डिया अंतर कंपनी कैरम प्रतियोगिता 2023-24 का एनसीएल जयंत में हुआ भव्य शुभारंभ
शुक्रवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में कोल इण्डिया अंतर कंपनी कैरम प्रतियोगिता 2023-24 का भव्य शुभारंभ हुआ। जयंत क्षेत्र में आयोजित की जा ही इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों की 8 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में इन टीमों में ईसीएल, सीसीएल, एमसीए, डब्ल्यूसीएल, एसईसीएल, एससीसीएल,सीएमपीडीआईएल एवं एनसीएल से मेनेजर सहित 54 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।