सिंगरौली: पानी और ओलो से 1000 से अधिक किसानों की फसलों को पहुंचा नुकसान जारी है क्षति आकलन का सर्वे, बढ़ सकती है प्रभावित किसानों की संख्या
गत दिनों हुई बेमौसम बरसात और ओले गिरने से जिले के किसानों की फसलों को अच्छा खासा नुकसान हुआ है सरई चितरंगी में ओलो का असर अधिक हुआ है पानी और ओलो से प्रभावित फसलों के सर्वे का काम किया जा रहा है प्राथमिक रूप से प्रभावित किसानों की जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक 1000 से अधिक किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है हालांकि सर्वे का काम अभी भी चल रहा है और प्रभावित किसानों की संख्या बढ़ सकती है शासन के नियमानुसार ओला और पानी से प्रभावित उन्ही किसानो को सहायता राशि मिलेगी जिन किसानों की फसलों की 25% से अधिक नुकसान हुआ है।