निर्माण मजदूर संगठन के जिला सचिव चमन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में कई सालों से श्रमिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से सुविधा देना बंद किया गया है। पहले मजदूर को इससे कई तरह की सुविधा मिलती थी और सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें दिया जाता था।