पुलिस कंट्रोल रूम, कुल्लू से प्राप्त सूचना के अनुसार, चोंग सरसारी में एक टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही I/O HC रंजन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 12 व्यक्ति सवार थे, जिनमें सभी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल (RH) कुल्लू पहुंचाया गया है।
राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
स्रोत: पुलिस कंट्रोल रूम, कुल्लू।
Kullu, Kullu | Nov 16, 2026