पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत की अध्यक्षता में तहसील उरई में सम्पूर्ण समाधान दिवस' में सुनीं जन-समस्याएं
शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद जालौन में आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से तहसील परिसर उरई में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना गया।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े विभिन्न मामले में पुलिस विभाग के 05 प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण कराया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए कि जनशिकायतों का मौका मुआयना कर, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नियत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें तथा जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों में संयुक्त टीमें भेजकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं अन्य जिलास्तरीय अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Jalaun, Jalaun | Oct 17, 2026