Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sambalpur
सम्मान
raazrajpoothr
SIR के बाद भी मतदाता सूची में शामिल करवाए अपना नाम
Jalaun, Jalaun
| Oct 17, 2026
MORE NEWS
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुइया रोड हल्ले के मंदिर के पास आज युवा साथियों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों भंडारे में पधार कर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी बनें। 🌸 📍 स्थान: कुइया रोड (हल्ले के मंदिर के पास) 🗓️ दिनांक: आज 12 बजे से ईश्वर की इक्षा तक आइए और प्रसाद का आनंद लीजिए! जय माता दी! ✨
Jalaun, Jalaun | Oct 18, 2026
दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कौंच धनु तालाब व रावण दहन व विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Jalaun, Jalaun | Oct 18, 2026
दशहरा को लेकर डीएम जालौन और पुलिस अधीक्षक जालौन ने पूरी टीम के साथ किया निरीक्षण
Jalaun, Jalaun | Oct 18, 2026
ब्रेकिंग जालौन: दशहरा पर्व को लेकर देर रात तक सक्रिय रहे डीएम-एसपी, विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण रावण दहन स्थल पर भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया जोर उरई, जालौन। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत देर रात तक सक्रिय रहे। दोनों अधिकारियों ने उरई के विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने चिल्ली तालाब स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल, गल्ला मंडी स्थित रावण दहन स्थल तथा महिल तालाब पर दुर्गा मूर्ति स्थापना सहित अन्य संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, गोताखोरों की तैनाती और साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और मोबाइल टॉयलेट सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, गल्ला मंडी स्थित रावण दहन स्थल पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और लोगों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, जिससे दशहरा पर्व जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक , जिलाधिकारी जालौन, उप जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी, सहित, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Jalaun, Jalaun | Oct 18, 2026
🚨 बड़ी खबर: जालौन पुलिस का बड़ा एक्शन! 🚨 उरई कोतवाली क्षेत्र के करमेर अंडरपास के पास पुलिस और 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़! 💥 पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, मौके पर ही दबोचा गया। आरोपी के पास से अवैध हथियार, कारतूस और एक बाइक बरामद। 🔸 पकड़ा गया बदमाश सिरसा कलार निवासी प्रदीप उर्फ गुड्डू (पुत्र कड़ेरे) है। 🔸 आरोपी पर लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। 🔸 लंबे समय से वांछित होने के कारण इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 🔸 सीओ सिटी उरई राजीव कुमार शर्मा ने दी पूरी कार्रवाई की जानकारी। जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं! कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों का यही अंजाम होगा। 👏 #JalaunPolice #Encounter #Urai #UpPolice #CrimeNews #BreakingNews #RamChandraExpress खबर विस्तार से उरई कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली उरई (जालौन): जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालौन पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। शनिवार रात उरई कोतवाली क्षेत्र के करमेर अंडरपास के पास पुलिस चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हुए शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से अवैध हथियार, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत उरई कोतवाली पुलिस टीम करमेर अंडरपास के पास तैनात थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। अपनी और जनता की रक्षा के लिए पुलिस बल द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही धर दबोचा गया। सुरक्षा के मद्देनजर घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। *दर्जन भर से अधिक संगीन मामले हैं दर्ज* पकड़े गए शातिर बदमाश की पहचान सिरसा कलार निवासी प्रदीप उर्फ गुड्डू (पुत्र कड़ेरे) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जनपद जालौन में लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कानून व्यवस्था के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता इस सफल कार्रवाई की जानकारी देते हुए सीओ सिटी उरई राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके से अवैध असलहा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती से पेश आ रहा है।
Jalaun, Jalaun | Oct 18, 2026
पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत की अध्यक्षता में तहसील उरई में सम्पूर्ण समाधान दिवस' में सुनीं जन-समस्याएं शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद जालौन में आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से तहसील परिसर उरई में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना गया। समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े विभिन्न मामले में पुलिस विभाग के 05 प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए कि जनशिकायतों का मौका मुआयना कर, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नियत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें तथा जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों में संयुक्त टीमें भेजकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं अन्य जिलास्तरीय अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Jalaun, Jalaun | Oct 17, 2026
डीवीसी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का पुतला फूंका एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगाए नारे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है कथित तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत छोड़ने की मांग उठाई
Jalaun, Jalaun | Oct 17, 2026
मुंबई लोकल ऑटो चालक (MH 02 EW 9407) और उनकी बेटी की यह पुकार पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे HelpAge India Mumbai Indians Mumbai - मुंबई Maximum City: Mumbai Mumbai Tak "मैं कोई 10-20 हजार नहीं मांग रहा हूं, 2-4 हजार जितना कर सकता है कर दे,बेटी का ऑपरेशन होना है।" एक मलाड के mh02ew9407 ऑटो चालक जिसका मुझे कोई पता नहीं कौन है लेकिन आप कर सकते है Sonu Sood लेकिन हमारे मित्र Raghvendra Rajput ने मदद करने की ठानी तो उसके सपोर्ट में सभी से निवेदन है । जब उस तरफ बात कर रहे व्यक्ति ने 2,4 हजार के लिए भी मना कर दिया। तो ऑटो चला रहे अंकल जी बोले - " ठीक है, मेरे मुँह से कुछ उल्टा सीधा निकले उससे पहले फोन काट दे,और मैं अब मैं तुझे जिंदगी में फोन नहीं करूंगा" फोन कटा और अंकल जी ऑटो चलाते चलाते सिसक सिसक कर रोने लगे। मैं ये सब ऑटो में पीछे बैठकर देख रहा था,पर उन्हें कुछ कहने की हिम्मत नहीं हुई। जब मेरा स्टेशन आया तो उन्होंने ऑटो रोका और हांथ से इशारा कर दिया। मैं अपने पर्स की अंदर वाली जेब में कुछ पैसे रखता हूँ,की इमरजेंसी में काम आएंगे। जितने दे सकता था,अंकल जी के हांथ में थमा दिए। उन्होंने हिचकते हुए पैसे लिए।मैने पूंछा अंकल जी आप कहां से हैं? बो बोले - औरंगाबाद से। बिटिया के बारे में पूछने के हिम्मत नहींं हुई।बस उन्हें जाते जाते इतना ही कह सका - रोइए मत, सब ठीक होगा। हमारे दोस्त ने इस किस्से को लिखा और में आपसे शेयर कर रहा हूं। @sonu Sood, Mumbai Pradesh Mahila Congress PMO India World Health Organization (WHO) Covid-19 Maharashtra Help Ngo Thanh Van
Jalaun, Jalaun | Oct 16, 2026