हुसैनगंज: राजा सिंह कॉलेज के नये प्राचार्य ने पदभार किया ग्रहण,शिक्षको ने किया स्वागत।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के राजा सिंह कॉलेज में नए प्राचार्य के रूप में डॉक्टर रामानंद राम ने पदभार ग्रहण किया। नए प्राचार्य का स्थानांतरण वाई एन कॉलेज दिघवारा सारण से हुआ है। वही निवर्तमान प्राचार्य डॉ उदय शंकर पांडेय का स्थानांतरण डीपीएस कॉलेज भोरे गोपालगंज में हुआ है। वही इस मौके पर मौजूद शिक्षको व प्रोफेसरो ने स्वागत किया।