हुसैनगंज: भाजपा नेता ने हरिहान्स में की ग्रामीणों के साथ बैठक,लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के हरिहांस में भाजपा नेता प्रमोद कुमार मल के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और सिवान के विकास को लेकर चर्चा की गई। वहीं भाजपा नेता प्रमोद कुमार मल ने बताया कि क्षेत्र की जनता को सही व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए और विकास में सहयोग करना चाहिए।