हुसैनगंज: सिंगारपट्टी मठ पर हो रहे महायज्ञ में 24 घंटे से परिक्रमा कर रहे हैं युवा और युवतियां,सैकड़ो भक्तों की उमड़ी भीड़।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सिंगारपट्टी मठ पर चल रहे महायज्ञ में परिक्रमा करने के लिए सुबह से ही सैकड़ो युवा और युवतियों की भीड़ देखी गयी। जहां 24 घंटे से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति को लेकर युवक व युवतियां यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर रहे हैं। वहीं मौजूद आचार्य मनीष तिवारी ने बताया कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।