हुसैनगंज: 22 फरवरी से बिंदवल रसूलपुर से लापता युवक का शव बुधवार की देर रात्रि हुआ आरोपी के घर के पास से हुआ बरामद।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल रसूलपुर का रहनेवाला युवक दोस्त के घर 22 फरवरी को गया था। जिसके बाद से ही युवक लापता था। उक्त युवक विराट का शव आरोपी के घर के पीछे बुधवार की देर रात्रि सरसों के खेत से बरामद हुआ है। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।