सिंहस्थ-#2028 नियमित निरीक्षण-#113
----------------
संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
---------------------
उज्जैन, 16 नवंबर। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर से जोड़ते हुए नवीन ब्रिज निर्माण कार्य तेज गति से किये जा रहे है। सोमवार को नियमित निरीक्षण के तहत संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग सेतू संभाग उज्जैन द्वारा निर्माणाधीन लालपुर-मक्सी मार्ग अतिरिक्त आर.ओ.बी निर्माण कार्य, उज्जैन-मक्सी मार्ग पर आईटीआई के सामने टूलेन अतिरिक्त आर.ओ.बी निर्माण कार्य और इंदौर रोड़ तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग पर शिप्रा नदी पर पुल निर्माण कार्य का अवलोकन किया। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी देखी। मौके पर संभागायुक्त श्री सिंह ने ब्रिज निर्माण की प्रगति की जानकारी लेने के बाद सभी निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य टाईम लाइन के अनुसार गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Collector Office Ujjain Simhasth2028 Dr Mohan Yadav