बांधवगढ़: उमरिया में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जेब से मिला जहरीला पदार्थ, आत्महत्या या साजिश? जांच में जुटी पुलिस
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत सड़क मार्ग स्थित पीटीएस कॉलोनी के समीप आज दोपहर एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, आज 21 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक को बेसुध हालत में पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर