आगरा: अरसेना के पास ट्रैक्टर ट्राली और ऑटो में हुई जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत व तीन घायल
थाना सिकंदरा के अरसेना के पास ट्रैक्टर ट्राली और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई, इस हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, यह परिवार दिल्ली का रहने वाला बताया गया है और मैनपुरी के लिए जा रहा था, पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कार्यवाही शुरू कर दी है।