आगरा: आगरा विकास प्राधिकरण ने लोहामंडी वार्ड के बाईपुर इलाके में अवैध निर्माण को किया सेल,दिया नोटिस
आगरा विकास प्राधिकरण ने लोहा मंडी वार्ड के सिकंदरा अंतर्गत बाईपुर क्षेत्र में बिना स्वीकृति के 1000 वर्ग गज में किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया हैं। यह अवैध निर्माण कार्य बिल्डर नदीम अहमद और नसीम अहमद द्वारा कराया जा रहा था। जिन्हें काम रोकने के लिए पूर्व में नोटिस भी दिया गया था।