आगरा: अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव से ईदगाह आवास पर MP राजकुमार चाहर ने की मुलाकात, पूनम यादव की जमीन पर है विवाद
भारत की अर्जुन अवार्डी इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर पूनम यादव की जमीन पर विवाद चल रहा है, उन्होंने आरोप लगाया है कि कुंडोल में उन्होंने खून पसीने की कमाई से जमीन खरीदी थी, अब उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, इस पूरे मामले को लेकर सांसद राजकुमार चाहर ने आज उनके ईदगाह आवास पर मुलाकात की है और पूनम यादव को इंसाफ का भरोसा भी दिलाया है।