आगरा: थाना शाहगंज पुलिस ने 3 मोबाइल लुटेरों को किया गिरफ्तार,लूट का 1 मोबाइल,ऑटो और नगदी की बरामद
आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ईदगाह पुल के पास भागने को फिराक में बैठे तीन मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए लुटेरों का नाम जावेद,कामिल और विनोद हैं। आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल,एक ऑटो और ₹1 हजार रुपए की नगदी बरामद की गई हैं। पुलिस ने तीनों लुटेरों को जेल भेज दिया हैं।