आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02, थानाध्यक्ष आरा नगर, थानाध्यक्ष आरा नवादा, थानाध्यक्ष यातायात सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी छठ महापर्व एवं दीपावली के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले छठ घाटों, पूजा स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों की स्थिति की जानकारी ली गई। घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी छठ घाटों एवं पूजा स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियां समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। भीड़-भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने तथा नियमित गश्ती एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने, अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।
Arrah, Bhojpur | Oct 30, 2026