हरिद्वार: सलेमपुर में बुजुर्ग को कार चालक ने रौंदते हुए घसीटा, मृतक बुजुर्ग के परिजनों की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली में केस दर्ज
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में रास्ता पार कर रहे एक बुजुर्ग को कार मोड़ते हुए कार चालक ने रौंद डाला .. यही नहीं कार में फंसे बुजुर्ग को काफी दूर तक आरोपी घसीटता रहा। बुजुर्ग की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बीते सोमवार की है। मामले में पुलिस ने CCTV की जांच शुरू कर दी है।