निवास: ग्राम पंचायत जगनाथर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई
Niwas, Mandla | Apr 14, 2026 मप्र जन अभियान परिषद जिला मंडला के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी की उपस्थिति में जिले के ग्राम पंचयात जगनाथर में मंगलवार को दोपहर 1 बजे डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम में चौपाल आयोजित कर चर्चा की गई जिसमे उपस्थित जनों ने डॉ साहब की जीवनी पर अपने अपने वक्तव्य रखे। जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी द्वारा डॉ साहब की जीवनी बताई।