Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

आज 13 सितम्बर 2025 सागर जिले की 25 बड़ी ख़बरें फटाफट। The Rapid-Fire Sagar #sagar #sagarnews #SagarSamachar #garhakota

Sagar Nagar, Sagar | Sep 13, 2025

MORE NEWS

➡️ पर्यटन क्विज में ज्ञान के साथ विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी

➡️ लिखित परीक्षा के बाद छह टीमों ने मल्टीमीडिया क्विज में दिखाया दमखम, विजेता टीमों को मिलेगा प्रदेश के पर्यटन स्थलों का भ्रमण

पर्यटन केवल घूमने का माध्यम नहीं, बल्कि किसी क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति, कला, स्थापत्य और प्राकृतिक विरासत को जानने का अवसर भी है। इसी उद्देश्य को विद्यार्थियों से जोड़ने के लिए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, सागर द्वारा सांदीपनि महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातः पंजीयन के बाद प्रतिभागियों एवं शिक्षकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात आयोजित लिखित परीक्षा में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों, कला-संस्कृति, पुरातत्व, प्राकृतिक संपदा एवं प्रदेश की महत्वपूर्ण पर्यटन जानकारियों से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छह टीमों को मल्टीमीडिया क्विज के लिए चयनित किया गया। मल्टीमीडिया चरण में चित्र, ध्वनि एवं रोचक प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों की जानकारी, स्मरण शक्ति और त्वरित निर्णय क्षमता की परीक्षा हुई। विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए प्रथम स्थान संदीपनी नरयावली ,द्वितीय स्थान संदीपनी विद्यालय सागर , तृतीय स्थान एक्सीलेंस राहतगढ़ ने प्राप्त किया।

इस क्विज की खासियत यह रही कि विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के माध्यम से मध्यप्रदेश की समृद्ध पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर मिला। जिला स्तर पर चयनित टीमों को शासन की ओर से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का निःशुल्क भ्रमण भी कराया जाता है, जिससे विद्यार्थी पुस्तकीय ज्ञान के साथ विरासत को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर सकें।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत एवं , डिप्टी कलेक्टर श्री रजत सोनी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री विनय दुबे, उपप्राचार्य डॉ. वंदना खरे, शिक्षक श्री संदीप नाहर, श्री अमित गेरा, स्वाति दीक्षित, शीतल चंद जैन, अभिषेक शाह, सुखराम पटेरिया, ब्रजेश जैन एवं महेन्द्र जैन,परवीन खान,पुष्पा लोधी ,रमा दुबे हनुमत लोधी सुदर्शन ,सुरेश अहिरवार,दिनेश चौधरी,सहित जिले के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar

➡️ पर्यटन क्विज में ज्ञान के साथ विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी ➡️ लिखित परीक्षा के बाद छह टीमों ने मल्टीमीडिया क्विज में दिखाया दमखम, विजेता टीमों को मिलेगा प्रदेश के पर्यटन स्थलों का भ्रमण पर्यटन केवल घूमने का माध्यम नहीं, बल्कि किसी क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति, कला, स्थापत्य और प्राकृतिक विरासत को जानने का अवसर भी है। इसी उद्देश्य को विद्यार्थियों से जोड़ने के लिए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, सागर द्वारा सांदीपनि महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातः पंजीयन के बाद प्रतिभागियों एवं शिक्षकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात आयोजित लिखित परीक्षा में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों, कला-संस्कृति, पुरातत्व, प्राकृतिक संपदा एवं प्रदेश की महत्वपूर्ण पर्यटन जानकारियों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छह टीमों को मल्टीमीडिया क्विज के लिए चयनित किया गया। मल्टीमीडिया चरण में चित्र, ध्वनि एवं रोचक प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों की जानकारी, स्मरण शक्ति और त्वरित निर्णय क्षमता की परीक्षा हुई। विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए प्रथम स्थान संदीपनी नरयावली ,द्वितीय स्थान संदीपनी विद्यालय सागर , तृतीय स्थान एक्सीलेंस राहतगढ़ ने प्राप्त किया। इस क्विज की खासियत यह रही कि विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के माध्यम से मध्यप्रदेश की समृद्ध पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर मिला। जिला स्तर पर चयनित टीमों को शासन की ओर से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का निःशुल्क भ्रमण भी कराया जाता है, जिससे विद्यार्थी पुस्तकीय ज्ञान के साथ विरासत को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर सकें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत एवं , डिप्टी कलेक्टर श्री रजत सोनी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री विनय दुबे, उपप्राचार्य डॉ. वंदना खरे, शिक्षक श्री संदीप नाहर, श्री अमित गेरा, स्वाति दीक्षित, शीतल चंद जैन, अभिषेक शाह, सुखराम पटेरिया, ब्रजेश जैन एवं महेन्द्र जैन,परवीन खान,पुष्पा लोधी ,रमा दुबे हनुमत लोधी सुदर्शन ,सुरेश अहिरवार,दिनेश चौधरी,सहित जिले के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

जेरई ओवरब्रिज पर पलटी कार #sagar #smartmpnews #news #shorts

जेरई ओवरब्रिज पर पलटी कार #sagar #smartmpnews #news #shorts

Sagar Nagar, Sagar | Aug 7, 2026

भैंसा-पगारा रोड पर हादसा #sagar #smartmpnews #news #shorts

भैंसा-पगारा रोड पर हादसा #sagar #smartmpnews #news #shorts

Sagar Nagar, Sagar | Aug 7, 2026

मां तो आखिर मां होती है #viralreels #foryouシ #nonfollowers

मां तो आखिर मां होती है #viralreels #foryouシ #nonfollowers

Sagar Nagar, Sagar | Aug 6, 2026

➡️ विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत देवरी परियोजना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना देवरी द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत परियोजना के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक एवं शिशु के समुचित पोषण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जा रही है।

कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन एवं विभागीय अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा माताओं को जन्म के प्रथम घंटे में शिशु को स्तनपान प्रारंभ कराने, जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा छह माह की आयु पूर्ण होने के पश्चात पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रमों में माताओं की जिज्ञासाओं एवं भ्रांतियों का समाधान करते हुए बताया गया कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार है। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, संक्रमण एवं कुपोषण से बचाव करने तथा शिशु के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में शपथ ग्रहण, परामर्श सत्र, समूह चर्चा, गृह भ्रमण एवं विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में गर्भवती एवं धात्री माताओं के साथ जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग के अमले एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र डोभी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी कु. बगला नायक  सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रीना भदौरिया, श्रीमती ज्योति चौरसिया एवं श्रीमती सरस्वती कुर्मी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं हितग्राही माताएं उपस्थित रहीं। उपस्थित माताओं को स्तनपान के महत्व एवं शिशु के बेहतर पोषण के संबंध में आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी परिवारों से अपील की है कि शिशु के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए स्तनपान को प्रोत्साहित करें तथा वैज्ञानिक तथ्यों को अपनाकर समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत देवरी परियोजना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना देवरी द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत परियोजना के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक एवं शिशु के समुचित पोषण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जा रही है। कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन एवं विभागीय अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा माताओं को जन्म के प्रथम घंटे में शिशु को स्तनपान प्रारंभ कराने, जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा छह माह की आयु पूर्ण होने के पश्चात पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रमों में माताओं की जिज्ञासाओं एवं भ्रांतियों का समाधान करते हुए बताया गया कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार है। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, संक्रमण एवं कुपोषण से बचाव करने तथा शिशु के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में शपथ ग्रहण, परामर्श सत्र, समूह चर्चा, गृह भ्रमण एवं विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में गर्भवती एवं धात्री माताओं के साथ जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग के अमले एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र डोभी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी कु. बगला नायक सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रीना भदौरिया, श्रीमती ज्योति चौरसिया एवं श्रीमती सरस्वती कुर्मी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं हितग्राही माताएं उपस्थित रहीं। उपस्थित माताओं को स्तनपान के महत्व एवं शिशु के बेहतर पोषण के संबंध में आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी परिवारों से अपील की है कि शिशु के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए स्तनपान को प्रोत्साहित करें तथा वैज्ञानिक तथ्यों को अपनाकर समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

आज 13 सितम्बर 2025 सागर जिले की 25 बड़ी ख़बरें फटाफट। The Rapid-Fire Sagar #sagar #sagarnews #SagarSamachar #garhakota - Sagar Nagar News