➡️ रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश
➡️ शासकीय डिग्री कॉलेज खुरई में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
सागर, 29 नवंबर 2026
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले में संचालित नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज शासकीय डिग्री कॉलेज खुरई में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) की कक्षाओं के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। साथ ही युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में नशा मुक्ति विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक धर्म नाड़ीवाल, मेंटर्स धनीराम, कल्याण, पुष्पेंद्र, अनिल, रोहित सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar