मुशहरी: रात्रि गश्त पर उठे सवाल, लोगों में डर का माहौल, एसएसपी ने समस्या दूर करने का दिया आश्वासन
शहर में रात्रि गश्ती को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात सड़कों पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम नजर नहीं आती, जिससे इलाके में भय का माहौल बना रहता है। इसको लेकर लोगों ने एसएसपी से शिकायत भी की है। लोगों का आरोप है कि रात के समय दूर-दूर तक पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखती, जिससे असामाजिक तत्वों का खतरा बढ़ जाता है और आम लोगों की