बेतिया: पुलिस केंद्र बेतिया में वाहनों की परेड का हुआ आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
बेतिया पुलिस केंद्र में आज दिनांक 27 मई दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक बेतिया शौर्य सुमन के द्वारा पुलिस केंद्र बेतिया में थाना, पुलिस अंचल कार्यालय एवं पुलिस केंद्र के वाहनों का वाहन परेड किया गया, जिसमें चालक के द्वारा गाड़ी के सायरन लाइट, हूटर, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर, प्राथमिक उपचार किट, एवं गाड़ी के रखरखाव के संबंध में निरीक्षण किया गया।