आगरा: चोरी व लूट की घटना को कारित करने वाले गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10000 के इनामी को P P नगर के पास से किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Apr 29, 2024 आगरा की थाना हरी पर्वत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दरअसल इस अभियुक्त के द्वारा सिकंदरा क्षेत्र में अवैध असलाह का प्रयोग कर चोरी व लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। अब पुलिस ने सूचना के आधार पर इसे आईएसबीटी बस स्टैंड पी पी नगर के पास से गिरफ्तार किया है।