आगरा: आगरा कैंट और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से अनाधिकृत रूप से वेंडर को हौकरी करने वाले 46 लोग
Agra, Agra | Apr 28, 2024 आगरा कैंट और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से अनाधिकृत रूप से चलती ट्रेनों में हौकरी व वेंडर का काम करने वाले 46 लोगों को पकड़ा गया है। जिनमें से 37 को आगरा कैंट से और 9 को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है, जिन्हें रेल सुरक्षा बलों के सुपुर्द कर न्यायिक प्रक्रिया हेतु कोर्ट भेज कर कार्रवाई की गई है। यह लोग ओवर चार्जिंग पर भी खाना बेचा करते थे।