आगरा: शाहगंज में युवती के द्वारा सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने के संबंध में डाली गई पोस्ट, पुलिस ने की काउंसलिंग
Agra, Agra | Apr 29, 2024 थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत शाहगंज सोशल मीडिया सेल को जानकारी प्राप्त हुई की शाहगंज में एक युवती के द्वारा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट डाली गई है। जिसमें उसके द्वारा कुछ गोलियां खाते हुए आत्महत्या करने संबंधी बात लिखी गई है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकेशन पर पहुंचकर युवती व परिवारीजनों से पोस्ट के संबंध में जानकारी ली है।